फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज से सीसीटीवी कैमरों को एकीकृत करने की जांच में जुटेंगे पार्षद

Thu, 12 Sep 2024 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेफ सिटी के तहत नगर निगम को शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी को एकीकृत करना है। इसका उद्देश्य एकीकृत सीसीटीवी के माध्यम से महिला सुरक्षा, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर नजर रखना है।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले नगर निगम क्षेत्र में यह काम शुरू हुआ था, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इसको लेकर पार्षदों ने बोर्ड बैठक में नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद वित्त मंत्री ने एक कमेटी गठित की थी, जो बृहस्पतिवार से जांच में जुटेगी। जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद संबंधित पर कार्रवाई संभव है। कमेटी में पार्षद रामखिलावन मिश्रा, जगदीश कुशवाहा, अनूप त्रिवेदी, जीशान, विजय बहादुर वर्मा, राकेश कुमार को शामिल किया गया है। पार्षद जगदीश कुशवाहा ने बताया कि बोर्ड बैठक में वार्ड ख्वाजा फिरोज के पार्षद धीरेंद्र सिंह ने सीसीटीवी कैमरों के एकीकृत किए जाने लापरवाही का मामला उठाया था। इसकी जांच होगी, जिसमें सीसीटीवी कैमरों के एकीकृत किए जाने की स्थिति को देखा जाएगा। एकीकृत किए सीसीटीवी की सूची निकलवाई गई है। टाउनहॉल स्थित आईटीएसमएस में कंट्रोल सेंटर बनाया गया है।



सीसीटीवी एकीकृत करने का कार्य जारी है। वर्तमान में 590 सीसीटीवी कैमरे एकीकृत किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से कंट्रोल रूम से निगरानी होती है। जिन स्थानों पर सीसीटीवी एकीकृत नहीं हो सके हैं उनको भी जल्द ही करवा दिया जाएगा। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता सिविल, नगर निगम शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें