फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त कनेक्शन योजना से देहात ओवरलोड

Tue, 11 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के कटिया कनेक्शनों को खत्म कर वैध कनेक्शन लेने को प्रोत्साहन देने के लिए पावर कारपोरेशन के अफसरों द्वारा बीपीएल परिवारों के लिए शुरू की गई मुफ्त कनेक्शन योजना को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। केंद्र सरकार की राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले करीब सात हजार परिवारों को नए कनेक्शन जारी होेने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की लाइनों पर बिजली लोड भी बढ़ गया है। इससे निपटने के लिए पावर नेटवर्क को अपग्रेड कर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के साथ 33 केवी क्षमता वाले आधा दर्जन से अधिक सब स्टेशन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गरीब तबके के लिए एक किलोवाट के न्यूनतम भार क्षमता वाले बिजली कनेक्शन का मीटर समेत 1830 रुपये शुल्क देना संभव नहीं हो पाता। उनकी इसी लाचारी को देखते सरकार ने उन सभी गांवों में बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन देने का निर्णय किया, जहां राजीव विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली पहुंचाई जा रही है। ऐसे गांवों के बीपीएल परिवारों को एलईडी बल्ब, मीटर, तार आदि सामान विभाग मुहैया करा रहा है। उपभोक्ताओं से केवल 50 रुपये मासिक फिक्स चार्ज और दो रुपये यूनिट की दर से बिजली खर्च लिया जाएगा। मुफ्त कनेक्शन योजना के समानांतर ग्रामीण क्षेत्र में किश्तों में शुल्क अदायगी योजना ने भी नए बिजली कनेक्शन के प्रति आकर्षण बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत जो परिवार बीपीएल श्रेणी में नहीं आने के बावजूद आर्थिक कारणों से कनेक्शन नहीं ले सके, उनके घरों को मात्र 130 रुपये शुल्क लेकर रोशन किया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं से मीटर शुल्क की वसूली के लिए 100 रुपये मासिक की 11 किश्तें देनी होंगी। इन परिवारों को भी प्रतिमाह सिर्फ 50 रुपये फिक्स चार्ज और दो रुपये यूनिट बिजली खर्च देना होगा।
25 हजार नए कनेक्शन जारी होने के आसार
राजीव विद्युतीकरण योजना में आच्छादित किए गए गांवों में गत वर्ष 1994 ऐसे गांव चिन्हित किए गए, जिनके मजरों तक बिजली नहीं पहुंच पाई। इनमें से अब तक 667 गांव विद्युतीकृत हो चुके हैं और इन्हीं गांवों में सात हजार नए कनेक्शन भी जारी हो चुके हैं। शेष सभी गांवों के मजरे बिजली से जगमगाने पर वहां भी कनेक्शनों की मांग बढ़ना तय है। अधिकारी भी मानते हैं कि विद्युतीकरण लक्ष्य पूर्ति तक करीब 25 हजार नए कनेक्शन होने के आसार हैं।
विज्ञापन

33 केवी के नए सब स्टेशन बनने शुरू
नए कनेक्शनों से होने वाली ओवरलोडिंग रोकने को ग्रामीण अंचल के लिए विभिन्न स्थानों पर 33 केवी क्षमता वाले नए सब स्टेशनों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। हथौड़ा और आसपास के गांवों के लिए शहर में लोधीपुर स्थित सिटी पार्क के पीछे और बंथरा में सब स्टेशन बनकर तैयार सब स्टेशन अगले माह तक चालू हो जाएंगे। इसी तरह कांट समेत इसी क्षेत्र के गांव चौहनापुर, मीरानपुर कटरा, सिंधौली, शहर में ककरा और नेशनल हाईवे पर मेजबान बाईपास के नजदीक नए सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
जिन क्षेत्रों में नए सब स्टेशन प्रस्तावित नहीं किए गए हैं, वहां ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने के लिए पांच से दस एमवीए क्षमता वाले अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर दस एमबीए के तीन ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इनमें से एक कलान में लगाया जा चुका है। -आरके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, पॉवर कारपोरेशन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें