शाहजहांपुर। साइबर ठग ने एक बुजुर्ग के पास लिंक भेज उन्हें अपनी बातों में उलझाकर दो लाख 20 हजार रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठगी का शिकार हुए विनोद कुमार गोयल ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक, चौक शाखा में है। नौ दिसंबर को मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने पीएनबी वन एप जनरेट करने के लिए कहा। इसके बाद वीडियोकाॅल कर गाइड कर एप एक्टिव कराया। फिर गुमराह करते हुए रजिस्ट्रेशन फीस बताई। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे बैंक से उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 2,2,0000 रुपया कट गए हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि बुजुर्ग से हुई ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद