फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भुगतान का फर्जी मेसेज दिखाकर 21 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। क्यूआर कोड से भुगतान का फर्जी मेसेज दिखाकर बाइक सवार दो युवक पुवायां के मोहल्ला कमलबाग निवासी नीरज भारद्वाज से 21 हजार रुपये की ठगी कर लापता हो गए। देर शाम तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

नीरज भारद्वाज की पुवायां के चौराहा बाजार पर कॉस्मेटिक सामान बेचने की दुकान है। दुकान पर नए नोट और नोटों से बनी माला भी बिकती है। शुक्रवार दोपहर बाद बाइक से दो युवक नीरज की दुकान पर आए और सौ के नए नोटों की गड्डी लेने के साथ ही दस हजार रुपये लगे नोटों की माला भी खरीदी। नीरज ने 21 हजार रुपये बताए। एक युवक ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। नीरज ने युवक को क्यूआर कोड दे दिया।
युवक ने नीरज को 21 हजार रुपये भुगतान का मेसेज दिखा दिया। बाद में दोनों युवक मौके से लापता हो गए। नीरज ने चेक किया तो उनके एकाउंट में रुपये नहीं आए थे। ठगी का एहसास होते ही नीरज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसी कैमरों से वीडियो देखने के बाद युवकों की तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक आरोपी नहीं मिल सके। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें