फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा में लगातार तीसरे दिन रेलवे ट्रैक पर फ्रैक्चर, दो जगह चटकी पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा-शाहजहांपुर के बीच पिछले तीन दिनों से लगातार रेलवे ट्रैक पर पटरी चटक रही है। रविवार रात एक साथ दो जगह पटरी चटक गई, जिस पर रातभर ट्रेनें गुजरती रहीं। सोमवार सुबह चाबीमैन की नजर पड़ने पर जानकारी अफसरों को मिली। इससे रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत कर्मचारियों के साथ पहुंचकर जॉगल बांधने का काम कराया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका, इस बीच 35 मिनट तक एक मालगाड़ी शाहजहांपुर स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

चाबी मैन अजय कुमार सोमवार सुबह पांच बजे रोजा-शाहजहांपुर के बीच रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था। तभी उसकी नजर मोहम्मदी फाटक के पास पोल नंबर 1234 के निकट चटकी पटरी पर पड़ी। उसने तुरंत ही जानकारी कंट्रोल व अपने उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंच ही रहे थे। तभी चाबी मैन अजय ने अटसलिया गांव के पास पोल नंबर 1234 के समीप पटरी चटकी देखी। एक साथ दो जगह पटरी चटकी होने की सूचना कंट्रोल और उच्चाधिकारियों को दी, जिससे रोजा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में अधिकारियों ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चटकी रेल पटरी पर जॉगल प्लेट बंधवाई। इसके बाद ट्रेनों को 30 किमी की स्पीड से गुजारा गया।
रातभर चटकी पटरियों से गुजरती रहीं ट्रेनें
यह रेल अधिकारियों की लापरवाही ही कहेंगे कि रातभर चटकी पटरी से ट्रेनें गुजरती रहीं और किसी को इसकी जानकारी ही नहीं हो सकी। सुबह जब चाबी मैन उधर से गुजरा तब उसकी नजर चटकी पटरियों पर पड़ी और अफसरों को जानकारी हो सकी। इससे पहले सत्याग्रह, लखनऊ मेल, नई-दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत तमाम कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें चटकी पटरी के ऊपर से गुजर गईं। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक फैक्चर होने का कारण
नरमू के मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत न होने की वजह से पटरी चटकने के मामले अधिक होते हैं। इसके साथ ही दिन में तेज धूप व रात के तापमान में अचानक गिरावट के कारण से भी पटरी चटकती है। अब रात के समय में मौसम ठंडा होने लगा है, जबकि दिन में काफी तेज धूप रहती है। स्लीपर के नीचे बजरी ठीक ढंग से नहीं पड़ी है या फिर ट्रेन के पहियों के नीचे पैंडोल की ग्रिसिंग न होने पर भी पटरी पर दबाव पड़ता है और चटक जाती हैं।
इनकार कर रहे अधिकारी
रेलवे ट्रैक पर पटरी चटकने को लेकर रेल अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। स्टेशन अधीक्षक रोजा जितेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अगर ऐसा होता तो अब तक किसी न किसी पर गाज गिर गई होती।
रोजा में कोई पटरी में फ्रैक्चर हुआ था, जिसकी वजह से कॉशन लगा हुआ है। सोमवार को ब्लॉक नहीं मिला पाया, अब मंगलवार को ब्लॉक लेकर पटरी बदलने का किया जाएगा।
विज्ञापन

- एके गौतम, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें