फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर याद किए गए चार साहिबजादे

विज्ञापन
किसान दिवस पर बजाज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बनाए पोस्टर - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा। गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के शहीदी दिवस पर मकसूदापुर के बजाज पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर गुरुओं को याद किया। कार्यक्रम में अर्शपदीप कौर, कोमलप्रीत कौर, जशनदीप कौर, सौम्या, मनवीर, मनप्रीत, गुरुसेवक आदि छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदी को याद किया। प्रधानाचार्य बीएस शर्मा और उप प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्रा ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेगबहादुर ने बलिदान दिया।
विज्ञापन

उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत की आन, बान और शान के लिए बाबा अजीत सिंह और जुझार सिंह मुगलों के साथ युद्ध करते शहीद हुए। उन्होंने गुरुवाणी की पंक्ति ‘सूरा सो पहचानिए, जो लरै दीन के हेत, पुरजा पुरजा कट मरै, कबहू ना छांड़े खेत’ को सच किया। जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम कबूल नहीं करने की वजह से जिंदा दीवार में चुनवा दिया। उनकी दादी मां गुजर कौर को किले के ऊंचे बुर्ज से धक्का देकर शहीद कर दिया। इस तरह देश और धर्म की रक्षा में गुरु गोविंद सिंह महाराज का सारा परिवार शहीद कर दिया गया।
इससे पूर्व स्कूल में सुबह की प्रार्थना के बाद चौधरी चरणसिंह की जयंती पर बच्चों ने किसान दिवस मनाया। बच्चों ने पोस्टर बनाकर कहा कि खेतों में दिन रात काम करने वाले अन्नदाता किसानों का वह धन्यवाद करते हैं। आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें