शाहजहांपुर। मंगलौर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में एसएस कॉलेज के चार खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। आगामी 18 व 19 नवंबर को यह प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
कॉलेज के क्रीड़ा सचिव प्रवक्ता अजीत सिंह चारग ने बताया कि कॉलेज से चयनित होने वालों में विशाल शेरवाल, गौरव, परवेज शाह एवं पवन कुमार शामिल हैं। कॉलेज के क्रीड़ा इतिहास में यह प्रथम स्वर्णिम अवसर है। कॉलेज टीम से चार खिलाड़ी राष्ट्र स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी द्वारा 27 अक्तूबर को आयोजित एमजेपी आरयू क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में एसएस कॉलेज विजेता घोषित किया गया था। कॉलेज व खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य आरके आजाद, उप प्राचार्य प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल, क्रीड़ा सह सचिव डॉ. प्रांजल शाही, एनसीसी अधिकारी डॉ. आलोक सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
गौरव, खिलाड़ी
गौरव, खिलाड़ी
गौरव, खिलाड़ी