शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 10 जून को कानपुर के कमला क्लब में अंडर-15 महिला राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रॉयल के लिए शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने जिले की चार खिलाड़ियों का चयन किया है।
एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज शिवा यादव, आराध्या राठौर और नैमिष पाल, लेग स्पिनर वैष्णवी श्रीवास्तव शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय ट्राॅयल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों के चयन पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी अपना सौ प्रतिशत खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।
खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी, सचिव आलोक मिश्रा, फिरोज, वत्सल, इरफान खान, सौरभ, अभिषेक शर्मा, अमित चौधरी, अभय सिंह गुर्जर आदि ने बधाई दी है।
नैमिष पाल
नैमिष पाल
नैमिष पाल