फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डिग्री कॉलेज में नियमित प्राचार्य की नियुक्ति...शिक्षकों ने किया स्वागत

विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में नवागत प्राचार्य डाॅ. सुरचना त्रिवेदी का बुके देकर स्वागत करतीं ​शि​ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में लंबे इंतजार के बाद नियमित प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज से चयनित प्राचार्य डाॅ. सुरचना त्रिवेदी ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। महाविद्यालय के सचिव व प्रबंधक अमितेश अमित ने प्राचार्य को पदभार ग्रहण कराया। बता दें कि काफी समय से स्टाफ और कार्यवाहक प्राचार्य के बीच तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन

प्रबंधक ने प्राचार्य से आशा जताई कि महाविद्यालय का शैक्षिक वातारण अनुकूल बनाया जाएगा। नवनियुक्त प्राचार्य डाॅ. सुरचना त्रिवेदी ने कार्यभार संभालने के बाद स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। इस बीच डाॅ. दुर्गावती सिंह, डाॅ. आशीष गोयल, डाॅ. सरिका अग्रवाल, डाॅ. श्वेता मल्होत्रा, डाॅ. रानू दुबे, भावेश मिश्रा, नम्रतालता, प्रज्ञा वर्मा, रितु शर्मा ने स्वागत किया।

कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ स्टाफ ने खोल रखा था मोर्चा
महाविद्यालय के स्टाफ रूम में एआई कैमरे लगाने को लेकर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.रुपांशुमाला के खिलाफ शैक्षणिक स्टाफ ने मोर्चा खोल रखा था। शिक्षकों ने सांकेतिक विरोध भी जताया था, साथ ही कुलपति से लेकर शासन स्तर तक विवाद को लेकर शिकायतें की थी। नए प्राचार्य की नियुक्ति के साथ ही विवाद का पटाक्षेप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें