पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक सुहेल के शोकाकुल परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी रामू (18) की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रामू अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से बरबर में लगे मेले में जा रहे थे। बरबर रोड पर पेट्रोल पंप के पास दूसरी बाइक की टक्कर से चारों घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान रामू की मौत हो गई। गंभीर हालत में एक दोस्त को बरेली के निजी अस्पताल रेफर किया गया है। दो अन्य का उपचार चल रहा है। रामू की मौत की खबर से मां रानी देवी, भाई राहुल और बहन नंदनी व अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामू अविवाहित थे और मोमोज का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हादसा खीरी जिले के क्षेत्र में हुआ है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच करेगी।
घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के देहुआ गांव निवासी सुहेल (34) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। चचेरे भाई गुफरान ने बताया कि सुहेल मजदूरी करते थे। 15 अक्तूबर की सुबह बाइक से काम पर जाते समय मोहम्मदी रोड पर गलत दिशा से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौत के बाद चार बच्चों की जिम्मेदारी मां रुखसाना के कंधों पर आ गई है। संवाद