फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑक्सीजन न मिलने पर महिला की मौत के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव देवकली निवासी ओमकार की पत्नी धनदेवी की निजी एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से मौत होने के मामले में चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एंबुलेंस संचालक, चालक व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पति ओमकार की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि पत्नी धनदेवी का उपचार अजीजगंज के एक अस्पताल में चल रहा था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल से उन्हें रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस से ले जाने के लिए कहा।
अस्पताल के पास एम्बुलेंस संचालक ने ऑक्सीजन उपलब्ध होने की बात कही। वह पत्नी को एंबुलेंस से वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज बंथरा ले गया। यहां से उन्हें बरेली रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर खाली होने के कारण रास्ते में पत्नी की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस संचालक से ऑक्सीजन न होने की बात कही तो चालक समेत दो अन्य व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकाया। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर संचालक ने ऑक्सीजन सिलिंडर बदला, जिसका वीडियो साक्ष्य के रूप में उनके पास है।
इंस्पेक्टर अश्वनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एंबुलेंस के संचालक, चालक व दो अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) व 351 (3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें