फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी वायरल होने से श्रद्धालु नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। ग्राम पंचायत पल्हौरा के गांव करमोरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी कर दी। उसकी यह हरकत सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल होने पर तमाम श्रद्धालु नाराज हो उठे।
विज्ञापन

इस मामले में पल्हौरा गांव के प्रभाकर तिवारी, सुधाकर, नीरज कुमार, विनोद कुमार आदि ने गांव की पुलिस चौकी में सामूहिक तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। तहरीर में आरोपी के नाम का उल्लेख करते हुए यह भी कहा गया है कि वह इससे पहले भी हिंदू धर्म और ब्राह्मणों को लेकर सोशल मीडिया पर विवादास्पद टिप्पणी कर चुका है।
इस बार उसने नवरात्र पर सोशल मीडिया पर अनुचित शब्दों का प्रयोग कर धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर वे आंदोलन शुरू कर देंगे। पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस गांव भेजी गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें