गुरुवार को आईजी डॉ.राकेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्याकांड के आरोपी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी, शिवम गुप्ता, गोविंद गुप्ता व राघव गुप्ता को कैंटोमेंट क्षेत्र वीर अब्दुल हमीद चौक यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही से पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी, डीवीआर का हार्ड डिस्क आदि बरामद किया है।
संबंधित खबर- मैनेजर की हत्या: खंभे से बांधे हाथ-पैर, सांसें उखड़ने तक पीटा; शव पर चोट के निशानों ने दी बर्बरता की गवाही
आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ गैंगस्टर व एनएसए भी लगाया जाएगा।