फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर हुई गोष्ठी

Fri, 05 Jun 2015 11:33 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा मंडल की ओर से गांव सिकंदरपुर अफगानान में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी हुई। इसमें समिति के अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। इसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। बोले इससे निपटने को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सभी से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। सविता ने कहा कि स्वच्छता के बिना हम प्रदूषण से मुक्ति नहीं पा सकते। इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि हमारा गांव तथा समाज स्वस्थ्य हो। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री शबनम ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण से आने वाले दिनों में और गंभीर परिणाम सामने आऐंगे। इससे सचेत होकर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम में सूरजपाल, श्रीपाल, रोशन लाल, पूसे लाल, अमित कुमार, रामाधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें