फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पूर्व विधायक ने पुलिस पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, जांच करने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल

Wed, 06 Aug 2025 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में सपा के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने निगोही थाने की पुलिस पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच करने के लिए बुधवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल निगोही पहुंचा। सपा नेताओं ने जमीन का नक्शा देखने के बाद अभिलेख भी देखे।
विज्ञापन
जमीन संबंधी दस्तावेज देखते सपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में तिलहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू की जमीन के हिस्से पर पुलिस के वाहन खड़े करने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। बुधवार को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में सपा के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने निगोही में पहुंचकर जांच की। इस बीच अधिकारियों से वार्ता भी की गई।

विज्ञापन


पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने आरोप लगाया था कि निगोही थाने के सामने उनकी पुत्रवधू की जमीन पर कंटीले तारों को खिंचवाकर पुलिस ने अपना बता दिया और उस पर वाहन खड़े कर दिए। जमीन को पूर्व विधायक अपने अभिलेखों में दर्ज होना बता रहे हैं। मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जांच करने के लिए भेजा। 

अखिलेश यादव को देंगे रिपोर्ट 
बुधवार को दोपहर 12 बजे आए प्रतिनिधि मंडल ने जमीन का नक्शा देखने के बाद अभिलेख भी देखे। वहां मौजूद सीओ जलालाबाद अजय राय से वार्ता की। लाल बिहारी यादव ने कहा कि वह पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे। जमीन रोशन लाल वर्मा के नाम पर दर्ज है। फिर भी पुलिस उसे अपना बता रही है। दूसरों को न्याय देने वाली पुलिस ही कब्जा कर रही है। पुलिस ही जनता की जगह पर कब्जा करने लगेगी तो न्याय कौन दिलाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: सीएम योगी ने बरेली को दी 22.64 अरब के विकास कार्यों की सौगात, मंडल को मिला पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज

मुद्दे को लेकर पीडब्ल्यूडी व राजस्व सचिव के प्रमुख सचिव को बुलाकर वार्ता करेंगे। जरूरत पड़ने पर विधान परिषद व विधानसभा में मुद्दे को उठाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, जयेश प्रसाद, राजेश यादव, अमित यादव रिंकू, सैयद रिजवान, अति उल्ला सिद्दीकी, संदीप यादव, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

बाढ़ के मुद्दे पर घेरा, स्वामी प्रसाद पर हुए हमले पर सरकार पर तंज
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने रायबरेली में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमले पर सरकार पर तंज कसा। कहा कि जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह का कोई गैर सांविधानिक काम नहीं होना चाहिए। सरकार के संरक्षण के लोग ऐसे कृत्य कर रहे हैं। किसी के जान-माल पर खतरा पैदा करने को ही जंगलराज कहते हैं। वर्तमान में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बाढ़ के मुद्दे पर कहा कि बलिया, गाजीपुर, बनारस को बाढ़ ने तबाह कर दिया। बांधों से पानी छोड़ने की जिम्मेदारी सरकार की है। ज्यादा पानी नहीं छोड़ना चाहिए था, यह अमानवीय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें