लोगों को गुमराह होने से बचाएं
कलराज मिश्र ने कहा कि जिस विचारधारा से प्रेरित होकर राजाराम मिश्र ने एक विशेष संगठन में रहकर अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था, उस विचारधारा को अधिकाधिक जनमानस में बढ़ाएं। उसके लिए लोगों को तैयार करें, गुमराह होने से बचाएं। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि देश को खतरनाक स्थिति में नहीं जाने देंगे। जो गलतफहमियां पैदा कर रहे हैं उनका डटकर विरोध करना होगा।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पं. राजाराम मिश्र की प्रतिमा का अनावरण कर उनकी स्मृतियों को संजोने का काम किया गया है। सभा के संरक्षक केशव चंद्र मिश्र तथा डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र ने पं. राजाराम मिश्र के जीवन पर प्रकाश डाला। महानगर संघ चालक रमेश चंद्र सक्सेना ने उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बीच कवि डॉ. इंदु अजनबी को पूर्व राज्यपाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले पूर्व राज्यपाल का बुके देकर व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।