फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्राम पंचायत स्तर पर वन विभाग आयोजित कराएगा ग्रीन चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वन विभाग अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल आयोजित कराएगा। इस बारे में प्रभागीय अधिकारी वन एवं जंतु प्रभाग सचिन कुमार ने बृहस्पतिवार को विभागीय सभागार में सभी वन दरोगा और वन रक्षकों के साथ बैठक करके उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की विभाग से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराने के साथ उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गांव में ग्रीन चौपाल का आयोजन कर क्षेत्र के वन दरोगा और वन रक्षक ग्रामीणों की विभाग से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराएंगे। साथ ही जो मामले उच्चाधिकारियों से संबंधित हैं, उनकी एक रिपोर्ट बनाकर वन क्षेत्राधिकारी के माध्यम से भेजेंगे। बैठक में एसडीओ डॉ सुशील कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें