फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : पेनल्टी शूटआउट में कर्तव्य एकेडमी ने शांति एफसी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित शाहजहांपुर फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को कर्तव्य एकेडमी और शांति एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में कर्तव्य एकेडमी ने शांति एफसी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच में मध्यांतर से पहले शांति एफसी ने शानदार गोल कर कर्तव्य एकेडमी पर बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद कर्तव्य एकेडमी ने जोरदार वापसी करते हुए गोल दागा और स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त बनाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। अंत में पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ, जिसमें कर्तव्य एकेडमी ने बाजी मारी।
पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, कर्नल आनंद शर्मा, जीएफ कॉलेज के डॉ. फैयाज अहमद, संघ के अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, महासचिव दिलीप कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें