फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस के समझाने पर परिजनों ने की अजयपाल की अंत्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुलिस के समझाने पर बृहस्पतिवार को परिजनों ने पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया के अजयपाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों ने बुधवार शाम से शव घर पर रखा हुआ था।
विज्ञापन

अजयपाल को 23 मार्च को गांव हरना का एक युवक कानपुर में नौकरी दिलाने के लिए ले गया था। 24 मार्च को अजयपाल के परिजनों के पास कॉल आई थी कि बांगरमऊ में बेहोश मिले अजयपाल का उन्नाव के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। परिजनों ने अजयपाल को पुवायां लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। पिता धनीराम का आरोप था कि अजयपाल को ले जाने वाले युवक ने पुत्र को जहर देकर मार दिया है। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।
बृहस्पतिवार सुबह थाना प्रभारी रवि करन सिंह फोर्स के साथ अजयपाल के घर पहुंचे और परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार कराया। थाना प्रभारी ने परिजनों को बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार अजयपाल की मौत हेड इंजरी और कोमा के कारण हुई है। सिर पर दो चोट और कमर में एक खरोंच भी पाई गई है।
विज्ञापन

वह उन्नाव जनपद के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अजयपाल मार्ग दुर्घटना में घायल हुए होंगे। उधर भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि पुलिस ने जांच करके कार्रवाई का भरोसा दिया है। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें