फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने की फंदा लगाकर जान देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला भक्सी में बुधवार रात पति से विवाद के बाद विवाहिता ने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पत्नी को फंदे से लटका देखकर पति ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और उसे नीचे उतारा। बेहोशी की हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना रात करीब आठ बजे की है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर चौहटिया चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विवाहिता के पति के अनुसार, शादी करीब सात महीने पहले हुई थी। बुधवार को उसने पत्नी को मायके में रहने वाले एक युवक से बात करते हुए पकड़ लिया था। विरोध करने पर पत्नी ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें