फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यायालय के आदेश पर महिला से अभद्रता और चोरी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। चार माह पूर्व एक मोहल्ले में नकदी की चोरी और पति को बंधक बनाकर महिला से अभद्रता किए जाने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 25 अगस्त की रात सो रही थी। कुछ गिरने की आवाज से आंख खुली तो रवींद्र, राजीव दीक्षित, आलोक दीक्षित और सुशील चंद्र पति के मुंह में कपड़ा ठूस कर उन्हें रस्सी से पलंग से बांधते दिखे। उनके शोर मचाने पर दो आरोपियों ने मुंह दबाकर उसे गलत नीयत से पलंग पर गिरा लिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भागे। उनके पीछे भागते हुए दरवाजे पर पहुंची, तो वहां आरोपियों के साथी आकाश दीक्षित, प्रदीप और राघवेंद्र को भी खड़े देखा।
आकाश ने अवैध पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार बाद में पति को बंधन मुक्त करके कमरे मे जाकर देखा कि बक्सा खुला है और आरोपी उसमें रखे 20 हजार रुपये निकाल ले गए। थाने में तहरीर और एसपी को प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी ओम प्रकाश के अनुसार न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें