फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा स्टेशन का सिग्नल हुआ फेल, ट्रेनें प्रभावित

Fri, 26 Dec 2014 12:19 AM IST
रोजा, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की पॉवर केबिन का सिग्नल सिस्टम फेल हो जाने की वजह से सभी सिग्नल लाल हो गए। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। इस वजह से ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। इससे स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के करीब रेलवे स्टेशन की पॉवर केबिन का सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इसकी सूचना स्टेशन स्थानीय रेल अधिकारियों को दी गई। इस पर सिग्नल एवं टेली कम्युनिकेशन विभाग की टीम को लगाया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) राहुल शर्मा एवं शाहजहांपुर स्टेशन के भुसेली प्रसाद के साथ ही विभागीय रेलकर्मी फॉल्ट ढूंढने का प्रयास करते रहे, लेकिन रात तक सफलता नहीं मिल सकी। इससे रात में भी कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा जाना जारी रखा गया। सिग्नल में खराबी आने से यूं तो सभी ट्रेनें ही थोड़ी-थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुईं, लेकिन डाउन लाइन की सियालदाह एक्सप्रेस को रोजा रेलवे स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक खड़ा रखा गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें