फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोहरे की दस्तक, फिर भी हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम आधे-अधूरे, स्ट्रीट लाइटें भी जलतीं नहीं

विज्ञापन
हरदोई बाईपास ओवरब्रिज पर हाईमास्ट लाइट खराब। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। इसके बावजूद मुख्य मार्गों और हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम आधे-अधूरे हैं। हाईवे के साथ ही अधिकतर सड़कों पर रिफ्लेक्टर, मोड़ पर संकेतांक और सफेद पट्टियां नहीं हैं। हाईवे पर बने अवैध कट हादसों को न्योता दे रहे हैं। कुछ जगहों की स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं। ऐसे में हाईवे के अवैध कट हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग जिम्मेदारी नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के बाद हल्का कोहरा होने लगा है। कुछ दिन में घना कोहरे आना शुरू हो जाएगा। इसलिए आने वाले दिनों में लोग घर से वाहन लेकर निकलें तो अपने जोखिम पर ही निकलें क्योंकि शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं हैं। सड़कों के डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर नहीं है तो मोड़ पर संकेतक व सफेद पट्टी भी अधिकांश जगह गायब है।



अवैध कट सही नहीं करने का हो रहा काम

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा से लेकर रोजा तक 30 से 35 अवैध कट है। एनएचएआई की ओर से कहा गया था कि जल्द अवैध कट बंद कर दिए जाएंगे। बावजूद इसके अब तक सारे अवैध कट बंद करने का काम नहीं हुआ है। कुछ अवैध कट ही बंद कराए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कट बंद करने का टेंडर हो गया है। इसके बाद भी अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। अवैध कट की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी संबंधित कार्यदायी संस्था ध्यान नहीं दे रही है। संकेतांक और रिफ्लेक्टर भी अब तक नहीं लगाए गए हैं। इसका खमियाजा राहगीर भुगत रहे हैं जान जोखिम में डालकर सफर का रहे हैं।
विज्ञापन




अंधेरे में चलना हुआ मुश्किल

शहर में कचहरी ओवरब्रिज सड़क पर काफी गडढे हो गए है। कोहरा पड़ने पर ये गड्ढे नजर नहीं आते जिससे हादसे की आशंका रहती है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही हाल हरदोई बाइपास ओवरब्रिज का है। यहां पर भी स्ट्रीट लाइट बंद रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधेरा रहता है। सड़क किनारे सफेद पट्टी न होने से वाहन चालकों को सड़क की चौड़ाई का अंदाजा नहीं लग पाता है। इसकी वजह से हादसा होने का खतरा बना रहता है।



महिला थाने से चिनौर तक मार्ग बदहाल

महिला थाने से लेकर चिनौर तक सड़क बदहाल है। यहां पर रात में लाइट नहीं जलतीं हैं। अंधेरे में डूबी गड्ढायुक्त सड़क पर अक्सर हादसे होते हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जाता। चिनौर से पहले सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। हाईवे निर्माणाधीन होने के चलते पिछले तीन-चार वर्षों से यह मार्ग ऐसे ही बदहाल बना हुआ है। कोहरे में यहां पर दिक्कत बढ़ जाएगी।



अवैध कट बंद करने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत कर स्ट्रीट लाइट सही कराने का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


- नवरत्न, पीडी एनएचएआई

हरदोई बाईपास ओवरब्रिज पर हाईमास्ट लाइट खराब। संवाद

हरदोई बाईपास ओवरब्रिज पर हाईमास्ट लाइट खराब। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें