फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और बादलों के साथ शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी, पारा 6.5 डिग्री धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गत दो दिन तक धूप निकलने और आसमान साफ रहने के कारण सर्दी से बेहाल जनजीवन को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को सुबह से कोहरा और बादलों के साथ शीतलहर की जुगलबंदी ने सर्दी का कहर एकाएक बढ़ा दिया। सुबह दस बजे के बाद तक घना कोहरा छाया रहने और ठंडी हवा के थपेड़े चलने से दिन में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री घटकर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, रात में बादल छाने से न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन दिन निकलने के बाद कोहरा छाए रहने के साथ शीतलहर के थपेड़े चलने से आम जनजीवन ठिठुरता रहा।
विज्ञापन

बीते दिन धूप निकलने के बाद शाम से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा की गति थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन वातावरण में आर्द्रता अधिक होने से ठिठुरन बढ़ने लगी। हालांकि, रात में बादल छाने से उमस होने पर लोगों को रजाईयों में ऊब और उलझन महसूस हुई, लेकिन भोर होने तक कोहरा बढ़ने की शुरुआत होने के साथ सर्दी भी तीखे तेवर दिखाने लगी। दोपहर तीन बजे के बाद सूरज ने धूप की हल्की चमक दिखाई, लेकिन कुछ देर बाद ही धूप गायब होने से सर्द हवा नश्तर बनकर चुभने लगी।
शीतलहर से बचाव को ज्यादातर लोग गर्म कपड़े पहनने के अलावा मफलर, कैप, दस्ताने आदि पहनकर घरों से बाहर निकले। दोपहर को कुछ देर बाजारों में भीड़ रही, लेकिन शाम चार बजे से सड़कों पर आवागमन कम होने लगा। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जब तक वातावरण में नमी का स्तर सामान्य अथवा उससे कम नहीं होगा, हवा चलने से सर्दी और ठिठुरन में कमी आने के कोई आसार नहीं हैं। उन्होंने वायुदाब में हुई वृद्धि को देखते मंगलवार को सुबह से कोहरा और बादल छाए रहने के कारण दिन भर मौसम खराब रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें