फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बैठे पांच लोग रामगंगा में गिरे, बचाए गए

विज्ञापन
कोलाघाट में पानी से निकाले जाने के बाद बच्चे को गोद मे लिए उसकी मां। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार दोपहर दो बच्चों सहित बाइक पर बैठे पांच लोग कोलाघाट के पैंटून पुल से नदी में गिर गए। गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिक गहरे पानी में चले जाने के कारण काफी देर तक बाइक को नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

जलालाबाद के गांव कुम्हरुआ निवासी धनपाल बाइक से थाना मिर्जापुर के गांव नौसारा स्थित अपनी बेटी की ससुराल जा रहे थे। बाइक पर पीछे दो बेटियां बैठी हुईं थीं। बेटी के दो बच्चे आगे बैठे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब बाइक कोलाघाट पर रामगंगा नदी पर बने पैंटून पुल पर थी तभी असंतुलित हो गई।
सभी लोग बाइक समेत नदी में जा गिरे। इस दौरान वहां मौजूद दो-तीन तैराक नदी में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया। कई घंटे बाद बाइक का पता लग सका जो अधिक गहरे पानी में होने के कारण शाम तक निकाली नहीं जा सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें