फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिलिंडर के पाइप में आग लगने से दंपती-बच्चों समेत पांच झुलसे

Mon, 21 Apr 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कांट में गैस सिलिंडर से लगी आग से झुलसे वीरेंद्र  और उनका बेटा। संवाद
विज्ञापन
कांट। थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर उर्फ लिल्थरा में रविवार दोपहर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से रसोई घर में आग लग गई। इससे दंपती व बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले वीरेंद्र की पत्नी साधना दोपहर तीन बजे रसोईघर में खाना बना रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य रसोई के बाहर बैठे थे। लाइटर जलाने के दौरान सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। आग के भभके से साधना झुलस गईं। उनकी चीख सुनकर वीरेंद्र बचाने पहुंचे तो वे भी झुलस गए। इस बीच आठ साल का बेटा कृष्णा, तीन साल की पलक और चार साल का आरव भी झुलस गया।
शोर-शराबा होने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने सिलिंडर को उठाकर खुले में फेंका और झुलसने वालों को सीएचसी में भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। डॉक्टर के अनुसार, बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
-गैस सिलिंडर लीक होने से बचने के लिए सिलिंडर और कनेक्शन की नियमित जांच करें
-रेगुलेटर और रबर ट्यूब को समय-समय पर बदलें।
-गैस की गंध आने पर तुरंत रेगुलेटर बंद कर दें और खिड़कियां खोल दें।

कांट में गैस सिलिंडर से लगी आग से झुलसे वीरेंद्र  और उनका बेटा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें