फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यालय की दीवार तोड़ने के आरोप में पांच लोग नामजद

विज्ञापन
जैतीपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जैतीपुर। अली अकबरपुर नवादा गांव के किसान कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी तोड़कर परिसर में घुसने और प्रबंधक विक्रम सिंह काे पीटने के आरोप में पुलिस ने अरवन सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लोकहित शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित विद्यालय के प्रबंधक विक्रम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की रात करीब 11 बजे विद्यालय में कुछ काम करा रहे थे। इसी दौरान अरवन सिंह और उनके साथ गांव के सरवन सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सर्वेश और मुकेश चहारदीवारी तोड़कर शस्त्रों समेत घुस आए और गाली-गलौज करते हुए पीटा।
उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी चहारदीवारी तोड़कर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि इससे पूर्व भी अभियुक्तों के विरुद्ध एक सितंबर को मारपीट, तोड़फोड़ व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी मुकेश व सर्वेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें