मिर्जापुर। क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुलरिया गांव निवासी करीना (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती ने कीटनाशक पी लिया। बताया यह भी जा रहा है कि 13 जुलाई को क्षेत्र के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसके परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मामले में अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद