राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्स डे पर आयेजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में फ्लोरेंस नाइटएंगिल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस बीच पांच नर्सों को बेहतर काम करने के लिए श्रेष्ठ नर्स का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस बीच उनके कार्यों की सराहना भी की गई।
बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरेंस नाइटेंगिल के चित्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी गंगवार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एयूपी सिन्हा व वित्त नियंत्रक दीपक रस्तोगी ने वर्ष में नर्सेज का बेहतर तरीके से काम करने वाली रेनू मिश्रा, निधि सिंह, एलवीना सिंह, निर्मला द ेवी व स्नेहलता को श्रेष्ठ नर्स का पुरस्कार दिया।
कार्यक्रम में केक काटने के साथ मरीजों की सेवा करने की शपथ भी ली गई। इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षक संदेश कुमार, सहायक अधीक्षक ललित मोहन आदि मौजूद रहे। संवाद