फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहले पुलिस बनी लापरवाह, फिर अस्पताल वालों ने दिखाई निर्दयता

विज्ञापन
गुड्डू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां इलाके में सुखेता पुल के पास सोमवार सुबह तीन लोगों के हादसे का शिकार होने के बाद पुलिस ने लापरवाही की। लखीमपुर की पुलिस ने ऑटो से गुड्डू और संतराम के शव और घायल हरिपाल भेज दिया, कोई पुलिसकर्मी साथ नहीं गया। परिजनों के मुताबिक बाद में भावलखेड़ा सीएचसी पर हरिपाल की सांसें चलने के बावजूद डाक्टर ने हाथ तक नहीं लगाया, हर तरीके से निर्दयता दिखाई।
विज्ञापन




गुड्डू के बहनोई भगवान दास ने बताया कि भावलखेड़ा सीएचसी पर डॉक्टर टहलते रहे। इलाज तो नहीं ही किया, एंबुलेंस मंगवाने के लिए कहा तो भी मदद नहीं की। वहीं सीएचसी के बाहर रखे गुड्डू और संतराम के शवों को जानवर चाटते रहे। जब पुलिस से हादसे की खबर परिजनों को मिली तो वे सीएचसी पहुंच गए थे। वहां का हाल देखकर नाराज परिजनों ने हंगामा करते हुए शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। तब सूचना पर रोजा इंस्पेक्टर राजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल हरिपाल को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। मगर रास्ते में ही हरिपाल ने भी दम तोड़ दिया। भगवान दास का कहना है कि मामले में पसगवां थाने में डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ तहरीर देंगे।

-



भावलखेड़ा सीएचसी पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट मौजूद थे। अस्पताल में दो मृतकों और एक घायल को लाया गया था। घायल को तुरंत ही रेफर कर दिया गया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप निराधार है। यदि कोई शिकायत करता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. पीपी श्रीवास्तव, एसीएमओ

-



दिवाली मनाने कश्मीर से घर आए थे हरिपाल



गुड्डू के शव को देख उनकी पत्नी नन्ही का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि गुड्डू का बेटा शिवा (19) और बेटी वर्षा (21) है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। संतराम मजदूरी करते थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। हरिपाल की पत्नी उर्मिला ने बताया कि पति कश्मीर में ईंट की पथाई का काम करते हैं। रविवार की सुबह ही त्योहार मनाने के लिए घर आए थे। उर्मिला ने बताया कि बेटी राजकुमारी की शादी हो चुकी है। बेटा राजकुमार है। बोलीं- हादसे ने मेरी दुनिया उजाड़ दी।

गुड्डू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

गुड्डू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें