फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले शहर सीट और आखिर में घोषित होंगे पुवायां सीट के नतीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मतगणना के रुझान शुरुआती एक घंटे के बाद से मिलने लगेंगे, लेकिन नतीजे दोपहर बाद मिलने की संभावना है। गणना के लिए हर टेबल पर प्रत्येक चक्र में 16 बूथों के वोटों की गिनती की जाएगी। इस लिहाज से देखा जाए तो सबसे पहले शहर विधानसभा सीट के वोटों की गिनती पूरी होगी जबकि पुवायां विधानसभा सीट के नतीजे सबसे बाद में मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गणना हॉल में एक ब्लैक बोर्ड रहेगा, जिस पर क्रवार परिणाम लिखे जाएंगे। इसी तरह प्रत्येक हॉल में एक-एक कंप्यूटर और प्रिंटर भी रहेगा। इस पर चक्रवार व बूथवार डाटा फीड कराया जाएगा। प्रत्येक गणना हॉल में 14 गणना टेबल लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 131-कटरा विधानसभा के कुल 422 बूथों को 31 चक्र में बांटा गया है। इसी तरह 132- जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के 445 बूथों की गणना 32 चक्र में, 133- तिलहर विधानसभा के 426 बूथों की गणना 31 चक्र में और 135 शाहजहांपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के 420 बूथों की गणना 30 चक्र में होगी।
सीडीओ के अनुसार 134-पुवायां विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या सर्वाधिक 473 है, इसलिए वहां सबसे ज्यादा 34 चक्र में वोटों की गिनती पूरी हो सकेगी। 136-ददरौल विधानसभा में कुल बूथों की संख्या 461 है और वहां कुल 33 चक्रों मेें गणना पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें