फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए दो करोड़ की पहली किस्त जारी

Wed, 03 Apr 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट मार्ग पर अजीजपुर जिगनेरा गांव में बने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया। दस करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को जारी कर दिए। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के 60-60 सीट के दो बैच संचालित हैं, लेकिन नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के लिए अलग से भवन नहीं है। इसके चलते छात्र मेडिकल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करते हैं। चार साल के बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए कॉलेज की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसके लिए दो एकड़ जमीन भी कॉलेज परिसर में चिह्नित की गई थी।

राज्य और केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने कॉलेज का ले-आउट बनाया था, लेकिन कई महीने से कॉलेज के निर्माण के लिए धन आवंटन न होने से पेच फंसा था। इस बीच शासन ने दो करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया। राशि आने के बाद उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




दो और तीन मंजिला इमारत बनेगी

-कॉलेज के पास करीब पांच एकड़ जमीन है। उसमें से दो एकड़ जमीन पर दो व तीन मंजिला इमारत बनाई जाएगी। इसमें एडमिन ब्लॉक, ऑफिस, लेक्चर थियेटर, कार्यालय, लैब और कक्षाओं को बनाया जाएगा।

-



दस करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए दो करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। इसमें 60 प्रतिशत भारत सरकार और 40 फीसदी राज्य सरकार से मिला है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


-डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें