फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फैंसी लाइटें ठीक करने से मुकरी फर्म, ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की मरम्मत की शर्त पर हुआ था एग्रीमेंट, अब खंभों से लाइट उतरवाने की रखी शर्त
विज्ञापन

शाहजहांपुर। शहर की प्रमुख सड़कों पर लगी फैंसी तितली लाइटों को ठीक कराने में संबंधित फर्म आनाकानी कर रही है। नगर निगम के मुताबिक, फर्म ने खराब लाइटों को खंभों से उतरवाकर देने की शर्त रख दी है, जबकि एग्रीमेंट में पांच साल तक लाइटों की मरम्मत की जिम्मेदारी फर्म की तय हुई थी। फर्म के रवैये पर नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में लाइटें ठीक न होने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर करीब एक वर्ष पहले हरदोई की श्री लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल फर्म ने 500 फैंसी तितली लाइटें लगाई थीं। इनमें से अधिकांश लाइटें खराब हो चुकी हैं। लाइटों की खराबी को लेकर नगर निगम ने 31 जुलाई को फर्म को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में सभी लाइटें ठीक करने के निर्देश दिए थे। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

नोटिस के बाद फर्म ने एक कर्मचारी को लाइटें ठीक करने के लिए भेजा। नगर निगम कर्मचारियों ने कुछ खराब लाइटें खंभों से उतरवाकर कर्मचारी को दीं, जिन्हें उसने ठीक कर दिया। इसके बाद कर्मचारी काम छोड़कर चला गया। नगर निगम अधिकारियों ने फर्म संचालक को बुलाकर लाइटें ठीक कराने के लिए कहा। आरोप है कि संचालक ने कहा कि नगर निगम खराब लाइटें खंभों से उतरवाकर देगा, तभी फर्म उन्हें ठीक करेगी। ठीक होने के बाद लाइटें खंभों पर लगवाने की जिम्मेदारी भी नगर निगम की होगी।
फर्म की इस शर्त पर नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर फर्म ने लाइटों को ठीक नहीं कराया तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी और फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


फैंसी लाइट लगाने वाली फर्म ने कुछ लाइटें ठीक कराई थीं। अब फर्म की ओर से शर्त रखी गई है कि नगर निगम खराब लाइटें खंभों से उतरवाकर दे, तभी वह उन्हें ठीक कराएगी। फर्म को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में लाइटें ठीक नहीं कराने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें