फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोदीपुर में स्कूटी खड़ी करने को लेकर फायरिंग, आरोपी के साथी को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग करने के आरोपी अरविंद मिश्रा के साथी संतोष मिश्रा की जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के थाना भौराकलां के गांव शिकारपुर निवासी शहजाद लोदीपुर में असलम खां के मकान में किराये पर रहता है। उनकी सदर बाजार में जूते-चप्पल की दुकान है। बुधवार रात नौ बजे शहजाद स्कूटी से अपने घर लौटा था। शहजाद को देखकर उसकी बेटी दौड़कर आई और फिसलकर नाली में गिर गई। शहजाद ने स्कूटी को खड़े करते हुए बेटी को निकाला। इस बीच लोदीपुर निवासी अरविंद मिश्रा, उसका साथी संतोष मिश्रा और एक अन्य व्यक्ति वहां आ गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों शराब के नशे में थे। उन्होंने स्कूटी को बीच सड़क पर खड़े करने का विरोध करते हुए गाली देना शुरू कर दिया। आरोप है कि शहजाद के विरोध करने पर स्कूटी में लात मारकर गिरा और मारपीट करने लगे।
आरोप है कि अरविंद ने कई राउंड फायर भी किए। शहजाद बाल-बाल बच गया, लेकिन अरविंद के साथी संतोष की जांघ में गोली लग गई। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस पहुंच गई। रोजा थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सरवणन टी. ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की। पुलिस ने देर रात शहजाद की तहरीर पर अरविंद मिश्रा, संतोष मिश्रा और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-लोदीपुर मोहल्ले में बुधवार रात फायरिंग करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। -सरवणन टी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें