फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चाय के होटल पर विवाद के बाद फायरिंग, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसी कैमरों में नहीं दिखी घटना, एक युवक का चालान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। निगोही रोड पर ओवरहेड टैंक के पास रविवार रात चाय के होटल पर हुए विवाद के बाद फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायरिंग और मारपीट की सूचना को गलत बताते हुए एक युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
मामला रविवार की रात करीब साढ़े दस से 11 बजे के बीच का है। आरसी मिशन थाना क्षेत्र का रहने वाला अंकित निगोही रोड बने ओवरहेड टैंक के पास होटल पर चाय पीने के लिए गया था। वहां किसी बात पर मोहल्ला जलालानगर निवासी गौस से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। होटल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें मारपीट व फायरिंग की सूचना गलत पाई गई।
इसके बाद पुलिस ने वहां पर देर रात तक बैठने वालों को सख्त हिदायत दी। सीओ सिटी देवव्रत मामले में एक युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
-
शराब पीने से मना करने पर विवाद के बाद ग्रामीण पर किया फायर

शाहजहांपुर। बुधवाना गांव में रविवार शाम शराब पीने से मना करने पर हुई कहासुनी के बाद दोबारा आए दो लोगों ने ग्रामीण पर फायर कर दिया। उनके भतीजों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं।
बुधवाना गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब पांच बजे घर के सामने बैठकर गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के उमरसड़िया गांव निवासी सत्यवीर यादव व मदनापुर के जिराऊ गांव निवासी गुरुपाल यादव शराब पी रहे थे। भतीजे अमरदीप गुप्ता ने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर वे लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा करीब साढ़े छह बजे दोनों दरवाजे पर आकर उनके ऊपर फायर कर दिया। मारपीट में भतीजे सौरभ गुप्ता और शिवम गुप्ता घायल हो गए। आरोपी धमकाते हुए भाग गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें