खुदागंज में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि। स्रोत:
शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से खुदागंज के म्यूना गांव स्थित ओशो ध्यान-विज्ञान महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 86 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार के बाद विभिन्न पदों के लिए 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 10 कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। संस्थान के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ. राजीव सक्सेना, नवनीत शुक्ला, विश्वमोहन, राकेश चंद्र और गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद