फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से शाम तक आसमान से बरसी आग, तीन डिग्री उछला पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीते दिनों की तरह शुक्रवार को भी सूर्योदय के बाद से शाम तक सूरज आग का गोला बन कर जनजीवन को दहकाता रहा। रात में उमस बनी रहने से न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा, लेकिन दिन में उमस के साथ गर्मी बढ़ी तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

हालांकि बीते सप्ताह की तुलना में दिन में औसत अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के बाद से उमस बढ़ने के कारण गर्मी ज्यादा परेशान कर रही है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सुबह से शाम तक वायुदाब में कमी के कारण हवा की गति धीमी पड़ गई है। इसलिए शनिवार को भी सुबह कुछ देर बादल छाए रहने के बाद धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें