फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में रामताल मार्ग पर कपड़े की दुकान में आग लगने के बाद एकत्र भीड़। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। रामताल मार्ग पर स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया, दुकान में रखे लगभग सभी कपड़े जल चुके थे। अनुमान है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रेमनगर निवासी सोनू गुप्ता शुक्रवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 10:30 बजे दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लाेगों ने इसकी सूचना सोनू को दी। उनके पहुंचने तक आग विकराल रूप लेकर ऊपर की मंजिल तक चुकी थी। मौके पर पुलिस के अलावा तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की चपेट में आसपास की कई दुकानें भी आ गईं। हालांकि, आग बुझने से वे दुकानें बच गईं। दुकान मालिक ने बताया कि दो मंजिल दुकान में नीचे और ऊपर कपड़े रखे थे। आग से सभी कपड़े और इन्वर्टर व बैटरी भी जल गई। आग से कई लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

-
मिठाई की दुकान में लगी आग, सामान जला
मिर्जापुर। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार की रात मिठाई की एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के पिछले हिस्से से लपटें उठने पर मिठाई विक्रेता विशाल गुप्ता ने वहां मौजूद ग्राहकों और कस्बे के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से फर्नीचर समेत दुकान का काफी सामान जल गया। अनुमान है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें