फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहन की शादी में आए अग्निवीर गोपाल बोले- जब भी हुक्म मिलेगा पहुंचेंगे बॉर्डर

Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में पिता, मां के साथ अ​ग्निवीर गोपाल सक्सेना। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी गोपाल सक्सेना अग्निवीर भर्ती के तहत 2022 में सिपाही के रूप में 876 आर्मी सर्विस कोर में भर्ती हुए थे। इस समय वह बहन की शादी में शामिल होने घर आए हुए हैं। गोपाल ने बताया कि अभी छुट्टी निरस्त होने का मैसेज नहीं मिला है। सूचना मिलते ही जाकर देश सेवा में जुटेंगे।
विज्ञापन

उनके पिता लटूरीलाल सब्जी विक्रेता और मां गुड्डी देवी गृहिणी हैं। उनकी तैनाती हिमाचल प्रदेश में है। बहन नीलू की पांच मई को शादी है। इस वजह से वह छुट्टी लेकर घर आए थे। 14 मई को उनको वापस जाना है। गोपाल ने बताया कि जब भी फोन में नेटवर्क मिलता है तो घर से बात हो जाती थी। कभी-कभी नेटवर्क नहीं मिलने से दिक्कत होती है। गोपाल के पिता व मां भी युद्ध को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान भारत से हर हाल में हार मानेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें