फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में शिक्षक के कमरे में लगी आग, घरेलू सामान जला

Mon, 04 Dec 2023 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में शिक्षक के कमरे से धुआं निकलते देखा तो अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे शिक्षक ने दरवाजा खोला तो अंदर आग लगी हुई थी। कमरे में रखा काफी सामान जल चुका था।  
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में एक शिक्षक के कमरे में सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल यूनिट ने आग पर काबू पाया। आग में काफी सामान जल गया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। 

विज्ञापन

 
नवोदय विद्यालय में नियुक्त शिक्षक राजकुमार सोमवार सुबह टहलने के लिए गए थे, तभी उनके कमरे से धुआं निकलने लगा। पड़ोसियों ने धुआं निकलते देखकर उन्हें फोन पर सूचना दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरे में आग लगी हुई थी। 

पड़ोसियों की मदद से उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। टीम ने सर्किट का सप्लाई तार काटकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। आग पर काबू पाया। राजकुमार के घर का घरेलू सामान, फ्रिज आदि जल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें