फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झोंपड़ियों में लगी आग, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। बिनौरा बिनौरिया गांव में बृहस्पतिवार को देर रात करीब 12 बजे राजपाल और उनके भाई श्रीकृष्ण की पशुशाला की दो झोंपड़ियों में आग लग गई। झोंपड़ियों का फूस धधकने से आग विकराल हो गई।
विज्ञापन


घटना के समय राजपाल खेत से लौटे थे। आग देखकर उन्होंने झोंपड़ियों में बंधे पशुओं को खोलना शुरू कर दिया। इस दौरान वह भी झुलस गए। आग से एक भैंस की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा दो दुधारू भैंसें और तीन गायें गंभीर रूप से झुलस गईं। झोंपड़ी के अंदर रखी चारपाई, तख्त और अन्य घरेलू सामान भी जल गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे राजपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें