फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में आग लगने से दो दुकानों में हजारों रुपये का माल जला

विज्ञापन
मिर्जापुर में बहेरिया रोड पर जली खोखा दुकानें - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर कस्बे में बहेरिया रोड पर शनिवार सुबह लगभग चार बजे आग से कॉस्मेटिक की दो दुकानों में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे बढ़ने से रोका।
विज्ञापन

बहेरिया रोड पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कीलापुर के सामने लगभग दो सौ मीटर रोड के किनारे 60-70 खोखा दुकानें रखी हुईं हैं। इन्हीं में से कॉस्मेटिक की दो दुकानें ग्राम बहेरिया निवासी जान मोहम्मद और ग्राम कुनिया शाहनजीरपुर निवासी रामकिशन की हैं। सुबह लगभग चार बजे दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग देखकर घर के सबमर्सिबल से पानी डालकर बुझाया।
इससे आसपास की दुकानें जलने से बच गईं। घटना की सूचना पर आये दुकान स्वामी रामकिशन ने बताया कि शादी में दूल्हे के पहनने के लिए नई करेंसी के नोटों के हार सहित लगभग 70 हजार का सामान तथा लगभग इतने ही मूल्य के हार व अन्य सामान जान मोहम्मद का था। रामकिशन ने बताया कि सहालग के सीजन में आग से उनका काफी नुकसान हुआ है। सामान जलने से वह बेरोजगार हो गए। सरकार ने मदद न की तो बच्चों का पेट पालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें