फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किश्त मिलने के बावजूद निर्माण न कराने पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र के साथ कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में डूडा विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने प्रथम एवं द्वितीय किश्त प्राप्त करने के बाद भी निर्माण न कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वसूली के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 1789 आवास अपूर्ण हैं, जबकि 84 आवास निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त 34 लाभार्थी मृतक तथा 256 लाभार्थियों को अपात्र पाया गया है। ‎बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि अब तक 401 लाभार्थियों को प्रथम किश्त तथा 42 लाभार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय किश्त जारी की जा चुकी है।
किश्त प्राप्त करने के बावजूद लाभार्थी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि यदि 31 अगस्त तक ऐसे लाभार्थियों द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन 849 आवासों में निर्माण कार्य चल रहा है, उन्हें 31 अक्तूबर तक पूरा कराने के निर्देश डीएम ने दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें