कांट। जलालाबाद मार्ग पर शुक्रवार की रात टैंकर की टक्कर से अनियंत्रित जेसीबी रोडवेज बस से टकराने से हुए हादसे में बस चालक की मौत हो जाने के मामले में रोडवेज बस परिचालक ने मंगलवार को अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी रोडवेज बस परिचालक सपना यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शाहजहांपुर डिपो से 20 मार्च की रात करीब लगभग 20 यात्री बस में बैठाकर जलालाबाद जा रहीं थींं। बस को अल्हागंज क्षेत्र के गांव अमिलौना निवासी चालक रमन चला रहे थे। रात आठ बजे बस वलीपुर गांव के पास पहुंची।
इसी दौरान सामने से आ रही जेसीबी में टैंकर से पीछे से टक्कर लग गई। इससे अनियंत्रित जेसीबी का पंजा विपरीत दिशा में आकर बस से टकरा गया। हादसे में घायल बस चालक रमन की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद