फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाद की अवैध बिक्री पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। ग्राम बाड़ीगांव में यूपीएल एग्रीकल्चर कंपनी का लोगो इस्तेमाल कर फफूंदीनाशक बिक्री करने वाले नागेंद्र कश्यप के खिलाफ अब कृषि विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। गोदाम से भारी मात्रा में खाद बरामद हुई थी, जिन्हें एक-एक किलो के पैकिंग में फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेचा जा रहा था। मामले में फर्जी कंपनी की मालिक नागेंद्र की पत्नी और खाद प्रेषित करने वाली एक अन्य फर्म के मालिक को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

11 सितंबर को यूटीएल एग्रीकल्चर कंपनी के सहायक प्रबंधक आशीष जांगिड़ ने कृषि विभाग की टीम की ओर से बाड़ी गांव स्थित एक फैक्टरी में जांच की थी। यहां से कंपनी का लोगो लगाकर ऑनलाइन बेचे जा रहे फफूंदीनाशक के 72 पैकेट बरामद हुए थे। मामले में आशीष जांगिड़ की ओर से ट्रेडमार्क अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शनिवार को जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर की ओर से नागेंद्र कश्यप व उसकी पत्नी रिचा दीक्षित तथा मै. आरके इंडस्ट्रीज चकभिटारा थाना रोजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गोदाम से मस्टर्ड केक के एक-एक किलो के 157 पैकेट, एनपी के 204 पैकेट, बायो डीएपी के 458 पैकेट, मैग्नीशियम सल्फेट के 115 पैकेट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

नागेंद्र ने ग्रीन बास्केट नाम से अवैध कंपनी बनाई थी। कंपनी का मालिक अपनी पत्नी रिचा दीक्षित को बना रखा था। इसी कंपनी के नाम से वेबसाइट पर खाद की बिक्री की जाती थी। पूछताछ में पता चला है कि नागेंद्र को खाद आरके इंडस्ट्रीज की ओर से भेजी गई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें