फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना होंगे शाहजहांपुर महोत्सव के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप की बैठक अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में हुई। इसमें 29 अगस्त से एक सिंतबर तक आयोजित किए जाने वाले शाहजहांपुर महोत्सव-2024 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। महोत्सव के अध्यक्ष वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना होंगे, जबकि उपाध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद तथा सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर को बनाया गया।
विज्ञापन

महोत्सव की मुख्य संरक्षक महापौर अर्चना वर्मा, मुख्य संयोजक डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर बनाए गए। दोनों सांसदों, पांचों विधायकों, जिपं अध्यक्ष, एमएलसी, भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष, कैंट उपाध्यक्ष को संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष निवर्तमान विधायक बलरामपुर गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू, प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना, अध्यक्ष सचिन बाथम, महासचिव विक्रांत बखिया, कोषाध्यक्ष अंशिका गुप्ता बनाए गए। इनके अलावा महोत्सव संयोजक, संरक्षक मंडल, मुख्य सहयोगी, मुख्य सलाहकार, संयोजक भी मनोनीत किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें