जलालाबाद। परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए शनिवार को गुनारा गांव के पंचायत भवन में पहुंचे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़े में दोनों ओर से दो दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है, लेकिन अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
गांव के नाजिम और इस्माइल के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस्माइल पक्ष का कहना है कि वह नाजिम के परिवार के हैं और उन्हें पैतृक जमीन में हिस्सेदारी चाहिए, जबकि नाजिम के अनुसार सभी जमीनों के कागजात में उनके परिवार के नाम दर्ज हैं और दूसरा पक्ष उनका परिवारी नही है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराकर नकल लेने शनिवार को पंचायत सचिव की मौजूदगी में दोनों पक्ष वहां इकट्ठे हुए। इसी दौरान उनमें कहासुनी के बाद लात घूसों के अलावा बेल्ट व डंडे आदि चले। मारपीट में नाजिम पक्ष के रसीद और हाफिज को गंभीर चोटें आईं जबकि दूसरे पक्ष से इस्माइल, उनकी पत्नी आबिदा, हसने व उंनकी पत्नी रानी आदि के चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
घायल रसीद