फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टोल प्लाजा कर्मियों और कार सवार लोगों के बीच मारपीट

Fri, 21 Mar 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार के हिटौटा टोल प्लाजा पर विवाद के बाद पुलिस को जानकारी देती महिला। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : mathura
विज्ञापन
खुटार। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर हिटौटा टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों और कार सवार लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला नरायनपुर निवासी राजकमल 19 मार्च को परिजनों के साथ सेला बाबा के स्थान पर गए थे। राजकमल के अनुसार 24 घंटे के अंदर वापसी में वह आधा टोल दे रहे थे। इस पर टोलकर्मी विवाद करने लगे। विरोध करने पर पिटाई की गई। उधर, टोल मैनेजर हिमांशु सिंह का कहना है कि राजकमल सुबह 80 रुपये टोल देकर गए थे। उनकी कार में फास्ट टैग भी नहीं था। रात में वह केवल 20 रुपये दे रहे थे। कर्मचारियों ने पूरा टोल मांगा तो वह कार बैक कर साइड से निकालने का प्रयास करने लगे। रोकने पर कर्मचारियों से मारपीट कर दी। इस दौरान टोल पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और टोल को लेकर मारपीट की बात कहते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कहते हुए दोनों पक्षों को वापस भेज दिया। बुधवार सुबह भी दोनों पक्ष थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पर आए थे। मामले की जांच कराई गई है। टोल देने को लेकर विवाद की बात सामने आई थी। दोनों पक्षों ने बाद में समझौता कर लिया है, इस कारण कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें