फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दुल्हन लौटी बरात: बैंड-बाजे के भुगतान को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट, लड़की ने शादी से किया इनकार

Tue, 21 Jun 2022 10:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में सोमवार शाम मिर्जापुर के एक गांव में जनपद फर्रुखाबाद से बरात आई थी। द्वारचार की रस्म के बाद बैंड-बाजा वालों ने दुल्हन के पिता से भुगतान करने के लिए कहा। पिता ने लड़के वालों से भुगतान लेने के लिए कहा। दोनों पक्षों के इनकार करने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
bride demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में मिर्जापुर के एक गांव में बरात आई थी। इस दौरान बैंड-बाजा वालों ने दुल्हन के घर वालों से भुगतान करने की मांग की। जिस पर लड़की के पिता ने दूल्हे के घर वालों से रुपये लेने की बात कही। इस बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़ गए। मामले की जानकारी पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


शाहजहांपुर में सोमवार शाम मिर्जापुर के एक गांव में जनपद फर्रुखाबाद से बरात आई थी। लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद बराती बैंडबाजे की धुन पर नाचते हुए द्वारचार की रस्म के लिए पहुंचे। रस्म के बाद बराती खाने-पीने लगे। तब बैंड-बाजा वालों ने दुल्हन के पिता से भुगतान करने के लिए कहा। पिता ने लड़के वालों से भुगतान लेने के लिए कहा। दोनों पक्षों के इनकार करने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने शादी से मना कर दिया। वर पक्ष जब जबरन शादी करने पर उतारू हो गया तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मिर्जापुर थाने की पुलिस गांव गई और दूल्हा और दुल्हन के पिता को लेकर थाने आ गई। मंगलवार को दिन भर चली पंचायत के बाद दहेज का दिया हुआ सामान, नकदी तथा बरातियों के स्वागत में हुआ खर्च दिलवाकर समझौता करा दिया। बरात बिना दुल्हन के वापस हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें