फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Accident: नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस पलटी, हादसे में करीब 30 लोग घायल, सवार थे 80 यात्री

Sun, 19 Jun 2022 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में करीब 80 यात्री सवार थे। सभी यात्री गोंडा से लुधियाना जा रहे थे। हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन
घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में रविवार को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में करीब 80 लोग सवार थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 30 लोग जख्मी हो गए हैं। उनमें से 11 गंभीर रूप से घायल लोगों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र के गांव गुर्री स्थित टेढ़ी पुलिया के पास रविवार रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है। अन्य घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। लखनऊ की तरफ से आ रही डबल डेकर बस में करीब 80 सवारी बैठी थीं। बस में सवार सभी यात्री गोंडा से लुधियाना जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें